मूसाखेड़ी ब्रिज की धीमी रफ्तार को लेकर उठने लगे सवाल
रिंगरोड पर ब्रिज निर्माण के चलते रास्ता बन्द, जाम से परेशानी
इंदौर। विधानसभा पांच के मूसाखेड़ी क्षेत्र में रिंग रोड चौराहे पर करीब 2 साल से ब्रिज निर्माण के चलते बीच का रास्ता मयूर नगर सांवरिया धाम जाने वाला मुख्य मार्ग बंद होने से इस रूट का पूरा ट्रैफिक दोनों ओर की ऊबड़-खाबड़ सर्विस रोड पर चल रहा है। जिसके कारण लंबे समय से क्षेत्र के लोग जाम से परेशान हो रहे हैं।
वही ब्रिज निर्माण की धीमी रफ्तार को लेकर अब क्षेत्र के व्यापारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। मूसाखेड़ी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश सुख्यानी ने कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को पत्र लिखकर जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि मूसाखेड़ी क्षेत्र में एमपीआरडीसी द्वारा करीब 2 साल से फ्लाई ओव्हर निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
जो कि शुरूआत से बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है। जिसके कारण क्षेत्र का पूरा व्यापार ठप हो गया है।
सुबह से लेकर शाम तक भारी जाम की स्थिति -हालत यह
है कि सुबह से लेकर शाम तक दिन भर यहां भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके कारण क्षेत्र का व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है। मूसाखेड़ी रिंग रोड़ चौराहे पर बीच का रास्ता लंबे समय से बंद पड़ा है। जिसके कारण आजाद नगर मूसाखेड़ी से लोग सांवरिया धाम मयूर नगर सहित 25 से ज्यादा कॉलोनी में सीधे नहीं जा पा रहे।
