सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

2 लाख से अधिक श्रीफल से होगा सामूहिक महाअर्ध्य

प्रत्येक परिवार 700 श्रीफल समर्पित करेगा सुधासागर म.सा. के सानिध्य में रक्षाबंधन महामहोत्सव का अनूठा जश्न

राष्ट्रसंत मुनि पुंगव प.पू. श्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से पहली बार दो लाख से अधिक श्रीफल (नारियल) से सामूहिक महाअर्ध्य समर्पित करने का रक्षाबंधन महामहोत्सव का ऐतिहासिक जश्न शुक्रवार 28 अगस्त को दलाल बाग परिसर में आयोजित होगा। इसे श्रमण संस्कृति रक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान शहर का प्रत्येक जैन परिवार 700 श्रीफल समर्पित करेगा।

श्रीफल की यह कुल संख्या दो लाख से अधिक होगी। इसके पूर्व कभी भी शहर में इस तरह के रक्षाबंधन महामहोत्सव का आयोजन नहीं हुआ है। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से अभिषेक, शांतिधारा एवं राष्ट्रसंत के पाद प्रक्षालन, 6.30 बजे से मंगलाचरण, रक्षाबंधन पूजन एवं 7 बजे से मुनिराज आराधना के बाद सामूहिक रक्षाबंधन विधान का अनूठा आयोजन होगा।

सुबह 8.45 बजे से संस्कृति रक्षा और श्रावक के कर्तव्य पर राष्ट्रसंत के विशेष प्रवचन होंगे। सुबह 10 बजे से वात्सल्य सूत्र का दिव्य आयोजन भी होगा। आयोजन से चक्रवर्ती शिवानी-नवीन गोधा, तृप्ति- हर्ष जैन, सपना-मनीष गोधा, दीपिका- आकाश जैन सहित अन्य जुड़े है।