सिर्फ महिलाओं के लिए दो दिनी योग शिविर
बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के तत्वावधान में 29-30 अगस्त को स्कीम 78 विजय नगर स्थित सिका स्कूल पर शाम 4 से 5 बजे तक केवल महिलाओं के लिए दो दिवसीय सांध्य कालीन योग शिविर का आयोजन होगा। किशोर गोयल, राजेश बंसल, आशा बी. जैन ने उक्त जानकारी दी।
