सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मनसा पूजा का डिजिटल मंच ‘श्रीलोक’ लॉन्च

अब मंदिर जाने के लिए लंबी कतार, घंटों का इंतजार या भीड़भाड़ वाली यात्रा जरूरी नहीं। इंदौर के युवा इंटरप्रेन्योर शशि प्रकाश अग्रवाल ने सनातन परंपरा और आधुनिक तकनीक को जोड़ते हुए ‘श्रीलोक’ नाम का निःशुल्क डिजिटल पूजा मंच तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोग घर बैठे देश के प्रमुख मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे और मंत्रोच्चार के साथ मनसा पूजा से भी जुड़ सकेंगे। खास बात यह है कि श्रीलोक को सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

टैग