माहेश्वरी कन्या छात्रावास की छात्राओं की पिकनिक
फुलबाई मुरलीधर माहेश्वरी कन्या छात्रावास द्वारा छात्राओं के लिए हनुमंतिया, पूनासा डेम तथा सिंगाजी समाधि स्थल पिकनिक का आयोजन किया। संस्था की सचिव सुमन सारडा ने बताया कि इस यात्रा में छात्राओं को भ्रमण स्थल की जानकारी भी दी। संस्था के पदाधिकारी, सदस्य भी मौजूद रहे। सुमन सारडा, कैलाश सोमानी, मधुबाला मोहता, मीरा बंग, मीनाक्षी नवाल, पिंकी काल्या, श्वेता साबू मौजूद रहे।
