सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

माता-पिता की सेवा सभी धामों के पुण्य के बराबर-धाम सरकार

सिटी ब्लास्ट परिवार में दिए आशीर्वचन

आष्टा के समीप ग्राम बापचा स्थित खुटालिया बैकुण्ठधाम के श्रीधाम सरकार कल सांध्य दैनिक सिटी ब्लास्ट कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपने आशीवर्चन दिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सच्ची सेवा से ही सभी धामों के दर्शन का पुण्य लाभ मिलता है। इसके अलावा उन्होंने घर में खुशनुमा माहौल रखने की बात भी कही।

धाम सरकार ने कहा कि जो लोग आपका अपमान करे, आप उनके साथ भी सम्मान से बात करें, हमेशा सम्मान से बात करने वालों को सम्मान ही मिलता है। जो शत्रुता रखता है उसका भी सम्मान करें। उन्होने गृहिणी और परिवार के साथ भी अनुकूल व्यवहार करने के लिए कहा।

इस दौरान उन्होने सिटी ब्लास्ट कार्यालय की कम्पोजिंग, प्रीटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। जगदीश मूंगड़, महेश मूंगड़, राजेश मूंगड़, अंशुल मूंगड़ ने उनकी अगवानी की। इस दौरान अशोक इनानी, अनुज आगार, नितिन शर्मा शानू, देवेन्द्र इनानी, राजेन्द्र तोषनीवाल, राजेश शारदा, संजय राठी, मयंक शारदा, घनश्याम जोशी, मुकेश सारडा, देवेन्द्रसिंह सिसौदिया नीलू, गौरव मूंगड़, नीलेश मूंगड़, आभास मूंगड़, पंकज बूब, बलदेवदास जाजू सहित अन्य मौजूद थे।