सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विद्युत विभाग ने लगाया मीटर में छेड़छाड़ का आरोप

रवि पिता दिलीप वर्मा निवासी 40 मरीमाता का बगीचा ने मुख्य अभियंता पश्चिामी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड पोलोग्राउंड को पत्र लिखकर कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने एवं विद्युत मीटर में छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाए जाने के संबंध में पत्र में कहा गया। वर्मा ने कहा कि त्रिशा स्टील फर्नीचर के नाम से विद्युत बिल है। उक्त प्रतिष्ठान पर थ्री-फेज विद्युत कनेक्शन स्थापित है. जिसका सर्विस क्रमांक N3008022221 है।

मीटर रीडिंग लेने आए कर्मचारी ने कहा कि विद्युत मीटर जल गया है, इसे विद्युत कार्यालय में सम्पर्क कर बदलवाया जाए, अगले दिन रवि वर्मा ने अपने भाई राहुल वर्मा को विद्युत कार्यालय भेजा जहां सहायक यंत्री ब्रजेन्द्र दुबे से उनकी चर्चा हुई। अधिकारी ने बिल देखने के बाद बताया कि अधिक लोड होने के कारण मीटर जल गया है। नए मीटर के लिए 7 जुलाई को 8700 रुपये की राशि जमा करवाई गई, साथ ही विद्युत कनेक्शन का लोड भी बढ़ाने के निर्देश दिए और यह भी कहा गया कि सभी बिलों का भुगतान कर दिया गया है।

दुकान पर विद्युत मंडल से अधिकारी और कर्मचारी आए और ओवरलोडिंग की कार्रवाई करते हुए हम पर अधिक लोड पर 40,150 की पेनल्टी पंचनामा राशि बनाई गई। स्मार्ट मीटर है या नहीं इसकी जानकारी भी हमसे पूछी गई और मीटर कब लगा उसकी दिनांक भी पूछी गई, नया मीटर लगा वह भी शून्य से शुरू नहीं हुआ। मीटर का सुरक्षा कवर भी खुला हुआ था।

दुकान पर आकर हम पर मीटर पर छेड़छाड का आरोप लगाया गया। हमने आरोप का आधार पूछा तो कहा कि मीटर की लैब जांच होगी और हमे पक्ष रखने के बजाय हमारे विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई जो न्यायोचित नहीं थी। 10 माह में दो बार हमारे विरुद्ध मनमानी कर निराधार आरोप लगाए गए जो न्याय के सिद्धांत के विपरित है। उपभोक्ता ने वरिष्ठ अधिकारी द्वारा निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाने की मांग की है।