भाजपा नेता ने कराया रुद्राक्ष का वितरण
भाजपा नेता जसराज शर्मा और रविंद्र सोनी ने श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर संजना पार्क कॉलोनी में अपने गुरु रामानुजाचार्य स्वामी जानकी प्रपन्नाचार्य महाराज के साथ नेपाल से मंगाए अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण किया। उसके पूर्व अभिषेक, पूजन, आरती हवन का आयोजन किया गया था। जसराज शर्मा, राकेश तिवारी, जुगलकिशोर पांचाल, नरेन्द्र अग्रवाल, आशीष सिंह, गोपाल स्वामी, प्रहलाद पटेल, रविंद्र सोनी नामदेव, मुकेश गुप्ता, हिम्मतसिंह तंवर एवं श्रद्धालु मौजदू थे।
