शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने निकाली गड्ढे में फंसी कार, बाद में बताए गड्ढे
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बाम्बे हास्पिटल की साइड वाली सर्विस रोड पर गड्ढे में फंसी दूसरे व्यक्ति की कार को खुद धक्का लगाकर निकलवाया और बाद में चौकसे ने इस सर्विस रोड की गड्ढे वाली सड़कों को भी दिखाया और कहा कि निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। शहर में जगह-जगह गड्ढे हैं और लोग परेशान है। इंदौर शहर की साढ़े 5 विधानसभा के 85 वार्डों में बरसात के पूर्व पेचवर्क नहीं किया गया, जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
अब गड्ढे इतने बढ़े हो गए हैं कि उनमें कार के पहिये तक फंसने लगे हैं। चौकसे ने कहा कि कब धृतराष्ट्र रूपी निगम की नींद खुलेगी और कब लोगों को राहत मिलेगी।
