सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

स्टाम्प ड्याूटी बढ़ाने के बजाय स्टाम्प ड्याूटी चोरी रोकी जाए-कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और अभिभाषक प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में भी अभिभाषकों के साथ कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन दिया गया था कि स्टाम्प ड्याूटी बढ़ाने के बजाय स्टाम्प ड्याूटी में होने वाली चोरी रोकी जाएं। अब इस मामले में महानिरीक्षक पंजीयक कार्यालय भोपाल से मप्र के सभी जिला पंजीयको को पत्र जारी करके अब इस तरफ ध्यान देने का आदेश जारी किया गया है साथ ही किन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा और कौन-कौन सी जगहों पर स्टाम्प ड्याूटी चोरी हो रही है इस सबको बताया गया है।

अब नगर निगम कार्यालय, नगर पंचायत,नगर पालिका से लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में नामांतरण आदि के मामले में बड़ी बड़ी कंपनियां जो केवल आंवटन लेटर जारी करके अनुबंध लेख की स्टाम्प ड्याूटी बचा रही,बैंकों में लोन मामलों में, निजी लोन देने वालों पर, पुलिस थाने पर किरायेदार मकान मालिक सूचना पर जमा किरायेदारी पर, मोबाईल टावर पर जो मकान मालिक एवं कंपनी बीच है, ठेकेदारों आदि पर, विज्ञापन एजेंसी पर,सबसे अहम् बाजार समिति पर भी जहां महज शपथपत्र आधार पर नामांतरण किया जाता है।

कुल मिलाकर सरकार अब स्टाम्प ड्याूटी चोरी पर शिकंजा कसेगी। द्विवेदी ने कहा कि इन्दौर के अभिभाषकों की बात अब महानिरीक्षक पंजीयन ने सुनकर आदेश जारी किए है। उक्त पूर्ण जानकारी एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी द्वारा दी गई।