कोशिश होगी जल्दी विकेट ले लें- मोर्केल
मोर्ने मोर्केल ने कहा, यह पहला इनाम होगा... कि हम कल जल्दी दो विकेट ले सकें। मुझे पता है कि यह एक घिसी-पिटी बात है, लेकिन आप जानते हैं, मौसम को देखते हुए और कभी-कभी कवर्स को ऑन और ऑफ करने में जो समय लगता है, हम कोशिश करना चाहते हैं कि श्रीलंकाई टीम को ज्यादा से ज्यादा ओवर मिलें। इसलिए उम्मीद है कि हम कल वे विकेट ले पाएंगे और फिर हिम्मत दिखाकर, उन्हें बल्लेबाजी के लिए बुलाकर, अच्छी बॉलिंग कर पाएंगे।
वैसे आमतौर पर टीमें तीसरी पारी में बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं, भले ही फॉलोऑन का मौका होगा, क्योंकि वे सामने वाली टीम को पूरी तरह से मैच से बाहर करना चाहती हैं। हालांकि, यहां परिस्थितियां बारिश के कारण अलग हैं और बैटिंग के लिए पिच भी अच्छी है।
