सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पार्षद कालरा के पत्र और विधायक की चर्चा के बाद ही मामला ठंडा

पार्षद कमलेश कालरा और तत्कालीन एमआईसी सदस्य जीतू यादव के बीच 20 माह पहले हुए विवाद के बाद जीतू यादव की एमआईसी सदस्यता भी गई थी और पार्टी ने बाहर का रास्ता भी दिखाया था। विगत दिनों रमेश मेंदोला और सुमित मिश्रा ने जीतू यादव की वापसी का रास्ता भाजपा में कराया था। जिस दिन जीतू यादव भाजपा में आए उसी दिन पार्षद कालरा ने विधायक मालिनी गौड़ से चर्चा कर पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखा था।

विधायक मालिनी गौड़ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को फोन भी लगाया था और बात कर कमलेश कालरा की भी बात कराई थी। इस बात को 6 दिन हो गए, लेकिन पत्र और फोन पर हुई बात का कोई असर सामने नहीं आया। आज इस मामले में कालरा ने कहा कि उनकी माता के साथ बदमिजाजी और पुत्र को नग्न करने के मामले में पूरी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी गई थी, अब उनसे न्याय की उम्मीद है। कालरा ने कहा अभी तक इस मामले में पत्र के बाद भी अभी कुछ नहीं हुआ है।