सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

फर्नीचर दुकान में चोरी,ताला तोड़कर 5 मशीनें ले उड़े चोर

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र मे एक फर्नीचर दुकान को अपना निशाना बनाते हुए वहाँ रखी 5 मशीनें पार कर दीं। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, माणिक बाग निवासी कलाम पिता इरफान खान की एबी रोड पर साई फर्नीचर नाम से दुकान है।

फरियादी ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश दुकान के अंदर घुसे और सोफा बनाने में इस्तेमाल होने वाली 5 कीमती मशीनें चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।