सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अहिल्या माता की याद में संस्कार पाठशाला

अहिल्या माता के पुण्य स्मरण पर संस्था द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहानी प्रतियोगिता के बाद कल संस्कार पाठशाला बॉम्बे हास्पिटल क्षेत्र में की गई। इसी तरह का कार्यक्रम बरेली ग्रामीण संस्था बड़ी भमोरी पर भी कल 26 अगस्त को होगा।

ज्योत्सना खर्राटे, तृप्ति महाजन, अचला गंधे, सुमेधा बावकर ने बताया कि निर्णायक मधुलिका शर्मा एवं प्रथा जैन, सुधा चौहान ने पलक मालवीय, खुशबू, मानवी, टीना कुशवाहा, खुशबू भाटिया, विशाखा पटेल को विजेता घोषित किया। प्रोत्साहन पुरस्कार पूनम प्रजापत सौम्या, राजा एवं ओम पंवार को प्राप्त हुआ।