सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

न्याय नगर मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजन

न्यायनगर उद्यान स्थित महादेव मंदिर पर आज प्रातः भगवान भोलेनाथ का अभिषेक तथा हवन, पूजन किया गया। महिला मंडल द्वारा दोपहर में कांवड़ यात्रा का कार्यक्रम होगा। संध्या को भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम श्रृंगार, महाआरती छप्पन भोग प्रसाद पश्चात महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कल श्रावण के अंतिम सोमवार पर महिला मंडल द्वारा संगीतमय भजन पश्चात भगवान शंकर का श्रृंगार कर महाआरती की गई थी।