12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा स्थित सुविधि नगर में 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान यशपाल (17) निवासी जिला विदिशा के रूप में हुई है।
यशपाल सुविधि नगर में अपनी बहन और जीजा के साथ रहकर एक निजी स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मृतक के मोबाइल की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
