पुराने कपड़ों का सोशल मीडिया पर चमकदार व्यापार दुकानदार परेशान
न.प्र.)। सोशल मीडिया पर कपड़ों का कारोबार तेजी से फैल रहा है। ई-कामर्स के अलावा इस्ट्राग्राम, फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर विदेशों से आने वाले पुराने कपड़े चमक, फोटो शूट के साथ बेचे जा रहे है। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि दुकानदार टैक्स चुकाकर कारोबार कर रहे है, ऐसे में पुराने कपड़ों के कारोबार पर सरकार की स्पष्ट नीति नहीं है।
उन्होने बताया कि कपड़े का माल देश के बड़े व्यापार केन्द्रों तक पहुंचता है। पानीपत, कोलकाता, जयपुर और दिल्ली जैसे शहरों से यह माल आगे छोटे-बड़े कारोबारियों तक पहुंचने की बात कही जा रही है। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को सीधे बेचा जा रहा है।
जैन ने इसे व्यापार जगत के भरोसे पर चोट बताया है। उन्होने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर हो रहे व्यापार में बिल, कर या एक्सचेंज जैसी व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा है। यह दुकानदारों की परेशान है।
