सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बिजली अधिकारी का जिला दौरा

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर रीजन के मुख्य अभियंता राजेश चंद्र जैन ने खरगोन जिले के बिजली वितरण व्यवस्था एवं उपभोक्ता सेवा संचालन की जानकारी के लिए निरीक्षण किया। शहर ग्रामीण बिजली संभाग के बिजली वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। ग्रिड पर पहुंचकर लॉगबुक भी देखी। उन्होंने खरगोन जिले के ऊन में रात्रि विश्राम किया, रात में बिजली प्रदाय व्यवस्था एवं रात्रिकालीन सेवा के दौरान मौजूद ग्रिड के कर्मचारियों से संवाद किया। अधिकारी जेपी ठाकुर, सौरभ साहू मौजूद थे।

टैग