सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दूधिया, नेमावर रोड की बिजली व्यवस्था का निरीक्षण

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने जिले के दूधिया, नेमावर रोड इत्यादि ग्रामीण क्षेत्र की बिजली वितरण

व्यवस्था का निरीक्षण किया व सुधारात्मक कार्य के निर्देश दिए। सिंह ने इंदौर ग्रामीण वृत्त अंतर्गत दूधिया 33/11 केवी सब स्टेशन का निरीक्षण किया, यहां पिछले दिनों किए गए कार्यों की गुणवत्ता देखी, इससे होने वाले सकारात्मक प्रभाव, तकनीकी हानि में कमी की जानकारी ली। अधिकारी संजय मालवीय, डॉ. डीएन शर्मा एवं औद्योगिक संघ के संजय बड़जात्या, अनंत मोदी, संदीप बड़जात्या मौजूद थे।