सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शराब पिलाने से मना करने पर युवक से मारपीट

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा शराब पिलाने से मना करने पर आरोपी ने बेरहमी से मारपीट कर पीड़ित को लहूलुहान कर दिया,जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रुकमणी नगर निवासी फरियादी रूपसिंह पिता बच्चीलाल बघेल ने एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वे छोटा बांगड़दा स्थित शराब दुकान के पास थे, तभी निक्की यादव निवासी हम्माल कॉलोनी वहां आया और उनसे शराब पिलाने की मांग करने लगा। जब रूपसिंह ने शराब पिलाने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी भड़क गया और गाली- गलौज करने लगा। जब फरियादी ने गालियां देने से मना किया, तो आरोपी निक्की ने उन पर हाथ-मुक्कों से