सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कल भगवान पारसनाथ को चढ़ेगा तीन क्विंटल का लाडू

सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में दलाल बाग के विशाल विद्या- सुधा सत्संग मंडप में सुधासागर महाराज के प्रवचन सुनने बड़ी संख्या में जैन समाजजन पहुंच रहे है। कल 19 अगस्त को सुबह 8 बजे से भगवान पारसनाथ का निर्वाण दिवस दलाल बाग में मनाया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि 300 किलो का निर्वाण लाडू रहेगा। महिलाओं के लिए लाडू सजावट स्पर्धा भी रखी गई है। पर्यूषण महापर्व पर 15 सितम्बर से श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन भी होगा जिसके लिए पंजीयन प्रारम्भ हो गए हैं।

टैग