मुशायरा नाइट का आयोजन
धार रोड प्रेरणा सदन पर ‘अंद़ाज-ए-इंदौर’ने मुशायरा नाइट’ का आयोजन किया। हिदायतुल्लाह खान, बिशप थॉमस मैथ्यू, फादर आनंद, फादर सेल्विन की मौजूदगी में संचालन नदीम काविश ने किया। पंकज पलाश, शहनवाज अंसारी, धीरज चौहान, महेंद्र सिंह पंवार, अनुराग अंश, यश शुक्ला, दीप्ति शिखा, सचिन राव विराट, अमन जादुआन, आदर्श सिंह राजपूत और नदीम काविश ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।
