माहेश्वरी समाजजन रहे मौजूद
माहेश्वरी डीडवाना पंचायती 140 घर थोक द्वारा सावन उत्सव, छप्पन भोग महाआरती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पवन भलिका, अजय गरिमा सारडा, राजेश होलानी, घनश्याम झंवर, मधुसूदन भलिका, रामअवतार जाजू, संजय मानधन्या, पंकज गांधी, आशा सिंगी, अमित भराणी, प्रहलाद मोदानी सहित अन्य मौजूद थे। इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद सेवा, संस्कार और संगठन के त्रिआयामी लक्ष्यों के साथ बाइक रैली का आयोजन किया। इस यात्रा में रक्तदान जागरूकता का संदेश दिया गया। खासतौर से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने को लेकर भी संदेश दिया। बाहर से आई इस रैली का छप्पन दुकान से लेकर राजबाडा तक कई जगह स्वागत किया गया।
