शक्रस्तव अभिषेक एवं प्रभु को मुकुट अर्पण
श्री जैन श्वेतांबर अजितनाथजी मंदिर, लाल मंदिर, भगवान महावीर मार्ग में भगवान नेमीनाथ दादा के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर शक्रस्तव अभिषेक एवं प्रभु को मुकुट अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत निर्मोहप्रभविजय मा.सा., साध्वी मुक्तिरासा श्रीजी मा.सा. और ठाणा के सानिध्य में आयोजन हुआ। मनीष शाह ने उक्त जानकारी दी।
