भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंचे शेषनाग
अन्नपूर्णा मंदिर पर श्रावण मास में 11 विद्वान पंडितों द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सानिध्य में लघु रूद्र एवं सहस्त्रार्चन अनुष्ठान किया जा रहा है। मुख्य मंदिर पर फूलों, पत्तियों एवं रंगीन गुब्बारों, बर्फ, रूई आदि से भगवान भोलेनाथ की शरण में फन फैलाए पहुंचे शेषनाग के रूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान शिव का सहस्त्रार्चन भी किया गया।
