सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

लश्करी मंदिर में कल निर्वाण लाड़ू चढ़ेगा

श्री दिगम्बर जैन लश्करी मन्दिर गौराकुंड पर तेईसवें तीर्थंकर 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण दिवस मोक्ष सप्तमी के अवसर पर कल निर्वाण लाड़ू सुबह 9 बजे अर्पण किया जाएगा। वीरेन्द्र बड़जात्या ने बताया कि प्रात: अभिषेक, शांति धारा और पूजन का आयोजन होगा उसके बाद भगवान को निर्वाण लाड़ू चढ़ेगा।