सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर इंदौर के युवा ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर देश का मान तब और बढ़ गया, जब भारतीय पर्वतारोही गोल्ड कॉईन सेवा ट्रस्ट इंदौर के सदस्य योगेश सुरजिया ने यूरोप की सबसे ऊँची और दुर्गम चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर / 18,510 फीट) को सफलतापूर्वक फतह कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर चोटी के शिखर पर भारत का राष्ट्रध्वज ‘तिरंगा' और ‘गोल्ड कॉइन' का ध्वज लहराकर उन्होंने यह उपलब्धि पूरे देश और विश्व को समर्पित की।

गोल्ड कॉइन ट्रस्ट इंदौर के प्रमुख संजय अग्रवाल ने बताया कि माउंट एल्ब्रुस रूस के काकेशस पर्वत श्रृंखला में स्थित है। माइनस में गिरता तापमान, हाड़ कंपा देने वाली बर्फीली हवाएँ और कम ऑक्सीजन का स्तर इस चढ़ाई को बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। इन तमाम विषम परिस्थितियों और प्राकृतिक चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए पर्वतारोही योगेश सुरजिया ने शिखर तक पहुँचने के अपने दृढ़ संकल्प को पूरा किया।