प्राचीन रामेश्वर शिव मंदिर में फूल और रंगोली से श्रृंगार
छावनी क्षेत्र के पारसी मोहल्ला में 172 वर्ष पुराने प्राचीन रामेश्वर शिव मंदिर में कल सावन सोमवार और नागपंचमी अवसर पर भगवान भोलेनाथ का फूल और रंगोली से विशेष श्रृंगार किया गया। भजन मंडल ने भजनों की प्रस्तुति देर रात तक दी और दर्शनार्थी भी देर रात तक मौजूद रहे। रामनारायण अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, नीलेश रायकवार, अलंकार रायकवार, चुन्नू शर्मा, कपिल कनौजिया के निर्देशन में दो दिनों तक तैयारी की गई। उक्त जानकारी मुकेश कचोलिया ने दी।
