ईद मिलदुन्नबी पर अवकाश की मांग
इन्दौर अभिभाषक संघ, इन्दौर के 'पूर्व-अध्यक्ष' गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका के लिए 24 अगस्त को अवकाश घोषित किया है। मुस्लिम समाजजन ईद मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त को मना रहे हैं। इसलिए घोषित अवकाश 24 अगस्त की जगह 26 अगस्त किया जाए। यह अनुरोध कचोलिया ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति महोदय से किया है।
