गांधी भवन के मुग्बिर कं ढूंढ रहे हैं कांग्रेसी
इन दिनों गांधी भवन में मुखबिरी, जासूसी की खबर जोरों पर है। कौन पल-पल की जानकारी भाजपाइयों को दे रहे हैं और बाद में भाजपाई मुद्दा बनाकर सोशल मीडिया से खबरे वायरल कर रहे हैं। गांधी भवन की छोटी-छोटी बातों को तूल दिया जा रहा है और राई का पर्वत बनाया जा रहा है।
ऐसा अब कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी और अन्य कांग्रेसी भी कह रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इस मुद्दे पर बैठक की और फोन पर भी आपसी चर्चा कर तीन कांग्रेस नेताओं को शंका के दायरे में लिया है और एक नाम गांधी भवन के कर्मचारी का भी लिया जा रहा है, कहा यह जा रहा है कि एक नेता ऐसा है जो बड़े नेताओं से भी जुड़ा है और दोपहर में यह तीन कांग्रेसी गांधी भवन पहुंचते हैं जब पदाधिकारी नहीं होते हैं उस दौरान कर्मचारियों से कमजोरी पूछी जाती है और उस राई को पर्वत बनाने के लिए भाजपाइयों को परोस दिया जाता है।
कुल मिलाकर कांग्रेस की खबर की झाड़ी की जाती है तो कुछ भोपाल और दिल्ली से आए कागजातों को भी चेक किया जाता है। कांग्रेस खबर जारी करे उसके पहले भी भाजपा और मीडिया को यह खबर दे दी जाती है और भाजपाई जिन्हें केवल कांग्रेस की कमजोरी पर लगाया गया है वे उस खबर को बड़ा बनाकर या तो मीडिया में या सोशल मीडिया में चला देते हैं। कांग्रेस ने इन तीन कांग्रेस नेताओं को चिह्नित कर रखा है, केवल कर्मचारी पर हाथ डालकर इन तीन नेताओं के नाम लिखित रूप से लिखवाने की जुगत की जा रही दो दिन पहले ही झंडावंदन के दौरान वंदे मातरम के गीत को सेवादल के गीत के साथ जोड़ा था और उसे लम्बा बनाकर मीडिया में गलत तरीके से प्रस्तुत कर दिया।
इसके पहले ट्रस्ट के ताला तोड़ने की खबर उड़ाई थी। नेहरू प्रतिमा से अम्बेडकर प्रतिमा तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुद्दे पर जो यात्रा निकली गई थी उसमें भी कम उपस्थिति की खबर चलाई थी, भारत छोड़ों आन्दोलन में भी खबरें उलटी-सीधी दी गई थी। दीपक जोशी पिन्टू और चिन्टू चौकसे के विवाद को भी बढ़ा-चढ़ाकर इन्हीं नेताओं की तिकड़ी ने बढ़ा चढ़ा दिया था।
गांधी भवन में कार्य कराया जा रहा है वह काम भी बीच में रूका तो हवा उड़ा दी थी कि ठेकेदार को पैसे नहीं दिए इसलिए काम बंद हो गया। अब देखना होगा कि कांग्रेस ने गांधी भवन के मुखबिर और जासूस चिह्नित तो कर लिए हैं और इनकी जानकारी भोपाल तक दे दी गई है, लेकिन उन्हें कब पकड़ा जाएगा और कब सार्वजनिक किया जाएगा इसका इंतजार अब कांग्रेसी भी कर रहे हैं। शहर कांग्रेस ने कुछ भरोसे के कांग्रेसियों को भी पीछे लगाया है कि यह तीन कांग्रेसी कब भाजपाई से मिल रहे हैं और उनके साथ चाय- नाश्ता कर रहे हैं, उनके वीडियो फुटेज भी जुगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिससे इन्हें नोटिस दिया जा सके और जरूरत पड़ी तो कांग्रेस से बाहर भी निकाला जा सके। इधर एक कर्मचारी जो मुखबिरी का काम कर रहा है उसे भी आज से टाइट करने का काम किया जाएगा।
