चेन्नई में हुआ ऐतिहासिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड आयोजन
इंदौर की टीम ने रचा इतिहास
इंदौर। चेन्नई में 16 अगस्त को एक ऐतिहासिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड आयोजन हुआ, जिसमें वॉरियर जर्नी डोजो, इंदौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बनाने में अपना योगदान दिया और रिकॉर्ड बना दिया। इस आयोजन के साथ भारत के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ, जो देश के लिए बेहद गर्व की बात है।
इंदौर से करण साहू, हरिओम परमार, पार्थ बोरकर, हिमांशु पुरे, श्रजल महावर, वैष्णवी बोरकर, मानसी चौरसिया, महिमा मालवीय और आर्या सोनी ने कराटे चॉप रूटीन में भाग लेकर इस रिकॉर्ड को बनाने में अपना योगदान दिया। सभी ने शानदार तालमेल और अनुशासन के साथ प्रदर्शन करते हुए इंदौर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर डब्ल्यूजेकेएफआई अध्यक्ष प्रशांत सरीन, महासचिव तौहीद अंसारी, मध्यप्रदेश स्टेट हेड हरिओम परमार, हेड कोच जसप्रीत सिंह, इंदौर शाखा के कोच एवं इंस्ट्रक्टर करण साहू तथा दीपी सरीन, रघु चाचा और रवि नागवंशी ने सभी को बधाई दी। भारत के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड और इस इतिहास को बनाने में इंदौर की टीम की भी अहम भूमिका रही।
