सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अंगदान-देहदान को लेकर संभाग आयुक्त ने ली बैठक

संभाग आयुक्त भास्कर लक्षकार ने इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन के साथ अंगदान और देहदान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। संभाग आयुक्त ने कहा कि देह और अंग दान पवित्र कार्य है। इस मामले में इंदौर आगे हैं। इसके लिए प्रदेश और देश में भी जागरूकता का आयोजन किया जाए।

यह कार्य पारदर्शिता के साथ समय पर किए जाने की आवश्यकता है। बैठक में संभाग आयुक्त भास्कर लक्षकार, डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, डॉ. पूर्णिमा गडरिया, डॉ. अशोक यादव, डॉ. डी.के. शर्मा एवं जनक पलटा, डॉ. मनीष पुरोहित, संदीपन आर्य, डॉ. अनिल भंडारी उपस्थित थे।