सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

उर्वरक बिक्री बंद होने से किसानों में चिंता

भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के अध्यक्ष बबलू जाधव ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा 14 अगस्त को जारी आदेश के बाद प्रदेश में अनुदानित उर्वरकों की बिक्री आगामी आदेश तक बंद कर दी गई है। इससे खरीफ सीजन में किसानों के सामने खाद की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है। आईएफएमएस पोर्टल और वास्तविक उर्वरक स्टॉक का मिलान करना जरूरी है, लेकिन इसकी प्रक्रिया का खामियाजा किसानों को नहीं भुगतना चाहिए। सरकार स्टॉक मिलान की कार्रवाई युद्धस्तर पर पूरी कर बिना देरी के उर्वरक बिक्री बहाल करे।