सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सोयाबीन फैक्ट्री के टॉवर से गिरे गार्ड की इंदौर में मौत

इंदौर। पीथमपुर के बगदून स्थित सोयाबीन फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड की इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई। गार्ड करीब 6 दिन पहले फैक्ट्री में बने टावर से नीचे गिर गए थे। पुलिस के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (इंडोरामा) निवासी विजय राय (60) बीती 10 अगस्त की रात ड्याूटी के दौरान टॉवर पर रखे तुलसी के पौधे को दूसरी जगह रख रहे थे।

इसी दौरान पैर फिसलने से वे ऊंचाई से नीचे आ गिरे। हादसे में गंभीर रूप से घायल गार्ड को परिजन पहले निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत बिगड़ने पर इंदौर रेफर किया गया था। बीती रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एरोड्रम थाना पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।