सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सुन्नी अइम्मा कौंसिल ने कराया 160 जगह ध्वजारोहण

संस्था सुन्नी अइम्मा कौंसिल ने 160 से अधिक जगह पर कल तिरंगा फहराने का आयोजन किया। मुस्लिम समाज से जुड़े इमाम, कमेटी सदस्य, बुजुर्ग, युवा और बच्चे भी शामिल हुए। झंडावंदन करते हुए कड़ाबीन मस्जिद के इमाम अफजाल साहब, अच्छे पहलवान, अयाज पहलवान, परवेज पहलवान, निसार खान, डॉ. नौशाद खान, साजिद खान, अफसर खान, फरीद खान, अय्यूब खान, रफीक खान, मोहसिन खान, मौजूद थे।