सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पार्षद के प्रयास से बनी आंगनवाड़ी विभाग को समर्पित

विधानसभा 1 के वार्ड 1 सिरपुर स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने नवीन आंगनबाड़ी भवन बनवाकर महिला बाल विकास विभाग को समर्पित किया गया। इस पूरे कार्य का प्रयास क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी शिवा ने किया। चौधरी ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव का इस कार्य में मार्गदर्शन रहा।