गुरुद्वारा में जांच शिविर लगेगा
गुरुद्वारा दशमेश दर्शन, बैराठी कॉलोनी में 16 अगस्त को निःशुल्क नेत्र एवं दृष्टि जाँच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। आयोजक सन्नी राजपाल ने बताया कि आज के समय में मोबाइल, कंप्यूटर और प्रदूषण के कारण आँखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। समस्या नहीं बढ़े इसलिए जांच कर उसके उपाय भी चिकित्सक बताएंगे।
