खजराना खेडी रोड निर्माण पर उठ रहे है सवाल
एक माह पहले भी की थी शिकायत, निगम ने नहीं लिया संज्ञान
नगर निगम के झोन क्रमांक 10 के वार्ड क्रमांक 40 स्थित खजराना खेड़ी क्षेत्र में हाल ही में बनी सीमेंट कंक्रीट सड़क के निर्माण में काम को लेकर उंगलियां उठा जा रही है। इस मामले में एक माह पहले भी लिखित शिकायत झोन पर निर्मल रोकडे द्वारा की गई थी। उन्होने यह भी कहा था कि बैस बनाने से लेकर कांक्रीट तक के सारे काम की वीडियो उनके पास मौजूद है।
निर्मल रोकडे ने सीधा आरोप लगाया है कि उनकी शिकायत के एक माह से भी ऊपर हो चुका है और निगम ने इस पर कोई सेंज्ञान नहीं लिया और जांच को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया है, इससे लगता है कि मिलीभगत से काम में अनियमितता हुई है और इससे भ्रष्टाचार भी प्रतीत होता है। निर्मल रोकडे ने कहा कि उन्होने 9 बिंदुओं के तहत जांच के लिए आवेदन दिया है जिसमें सड़क के सब-ग्रेड/सब- बेस की कुटाई, बेस की मोटाई, सरिया (स्टील रीइन्फोर्समेंट) के उपयोग और सामग्री के मिक्स ड़िजाइन के मापदंडों पर 9 बिन्दुओं के तहत निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी।
आरोप है कि बिना मानकों का पालन किए और मजबूत बेस तैयार किए बगैर ही कंक्रीट डाल दी गई, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों व पर्यवेक्षकों की चुप्पी और ठेकेदार पर कार्रवाई न होना, नगर निगम की लापरवाही तथा जनता के टैक्स के पैसों की सरेआम बर्बादी की ओर साफ इशारा कर रहा है। उक्त पूर्ण जानकारी निर्मल रोकडे ने दी।
