जर्नलिस्ट फोरम ने की संगीत संध्या
मालवा जर्नलिस्ट फोरम द्वारा प्रीतमलाल दुआ सभागृह में संगीत संध्या गीत गाता चल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 से अधिक मीडियाकर्मियों और कलाकारों ने सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी। लोकेन्द्रसिंह थनवार, प्रवीण जोशी ने बताया कि अलिशा मैथ्यू ने खाटू श्याम बाबा के भजन की प्रस्तुति से शुरुआत के बाद मयंक थनवार, सुरेश दुर्वे, मनीष श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, सुमित मुस्ताफी, अश्विनी दीपक, सुधीर वर्मा, अनुमति शर्मा, सुल्तान किरमानी, दिनेश खरे, ओमप्रकाश भारती, प्रवीण खारीवाल, सौरभ सुराणा, रमेश कुशवाह, स्नेहा गंधे ने प्रस्तुतियां दी।
गायकों को तुलसी पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोकेन्द्रसिंह थनवार, प्रवीण जोशी, सरिता शर्मा, सारिका दीक्षित, दीपक कर्दम, अरविंद तिवारी, डॉ. महेश साहू, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा, श्रुति राजीव शर्मा, पुरुषोत्तम वाघमारे, मंगल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
