मुनिसुक्रत स्वामी जाप अनुष्ठान में गूंजे 10 लाख मंत्र
आचार्य सम्राट श्री आनंदत्रषिजी महाराज की जन्म जयंती पर अनुष्ठान आराधिका साध्वी डॉ. श्री कुमुदलताजी म.सा. के आदिठाणा-4 के सान्निध्य में भगवान मुनिसुक्रत स्वामी का महामंगलकारी जाप अनुष्ठान आयोजित किया गया। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से कुल 10 लाख मंत्र जाप किए। कई लाभार्थी परिवार भी मौजूद रहे उनका स्वागत भी किया गया।
आभार प्रकाश भटेवरा ने माना। पुलिस अधिकारी डॉ राजेश दंडोतिया,शिक्षाविद अवधेश दवे भी उपस्थित हुए। रेणु जैन ने उदबोधन दिया।
