सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कसेरा बाजार स्कूल के विद्यार्थी देश भक्ति की वेशभूषा में पहुंचे

इंदौर। सिटी

स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कल किया जाना है, लेकिन एक सप्ताह से लगातार देशभक्ति का जूनून देश-प्रदेश के साथ इंदौर में भी दिखाई दे रहा है, ऐसे में विद्यार्थी भी पीछे नहीं रह रहे हैं। श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल में भी देश भक्ति का जज्बा विद्यार्थियों में नजर आया। नर्सरी से के.जी. सेकण्ड के मासूम विद्यार्थी देशभक्ति के लिए तिरंगा वेशभूषा में स्कूल पहुंचे और वहां उन्होंने देशभक्ति के गीत भी गाए और गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

स्वतंत्रता के ऊपर उद्बोधन भी दिया गया। प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर सहित अन्य मौजूद थे।