सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा

देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के मुख्य द्वार से कल युवा छात्रों ने वन्दे मातरम के जयकारे लगाए और वन्दे मातरम के गान से क्षेत्र गूंज उठा। यह यात्रा विश्वविद्यालय से राजीव गांधी प्रतिमा होते हुए पुन: भंवरकुआं पर पूर्ण हुई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जगह-जगह स्वागत भी हुआ। छात्रों की इस बड़ी तिरंगा यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सुमित मिश्रा, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, आकाश विजयवर्गीय, जीतू जिराती, हरिनारायण यादव सहित अन्य भी मौजूद रहे।