आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी कल निकालेंगे तिरंगा पैदल मार्च
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में कल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 10 बजे बड़वाली चौकी क्षेत्र के पुराने एसपी ऑफिस कार्यालय के समीप से बाबा साहब तिरंगा पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से देश के संविधान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा। अतिथि विनोद यादव आम्बेडकर, गोकुल प्रसाद हरियाले, गोविंद खारीवाल, नफीस अहमद खान, राहुल फारकले, संदीप चौहान, अजय जाटवा, विशाल करोसिया, अहमद दरबारी, डॉ. रामप्रसाद सिसोदिया, शीतल विश्नार होंगे।
आबिद हुसैन बरकाती, डॉ. शेख रईस कादरी, इम्तियाज खान, इस्लामुद्दीन अंसारी, सगीर खान, शादाब वारसी यात्रा का नेतृत्व करेंगे। सहयोगी संस्था के रूप में उड़ान रिलीफ एजुकेशनल एन्ड वेलफेयर फाउंडेशन है।
