विभाजन विभीषिका पर रैली, शाम को संगोष्ठी
देश की आजादी के बाद भारत-पाकिस्तान विभाजन पर कई परिवार बंट गए थे। भारत के स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है और उस त्रासदी को भी याद किया जाता है, जिससे लोग विभाजित हुए थे। आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर रैली निकाली गई। आज शाम संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय में भाजपाई कर रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय, सुमित मिश्रा, शंकर लालवानी, महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, सुदर्शन गुप्ता, प्रताप करोसिया सहित अन्य मौजूद थे।
