सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस का 'ऑपरेशन सेफ जोन' होटल-रिसॉर्ट में सघन चेकिंग, पुलिस की कड़ी निगरानी

आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट इंदौर के जोन-02 में ‘ऑपरेशन सेफ जोन’ के तहत विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा होटल, ढाबों, रिसॉर्ट्स और संवेदनशील इलाकों में लगातार सघन जांच की जा रही है।

अभियान के तहत जोन-02 के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट और सार्वजनिक स्थानों पर दबिश देकर ठहरने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रही हैं। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले चौराहों हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पुलिस टीमों द्वारा असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। स्थानों, प्रमुख और शहर के जोन-02 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति व कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

टैग