सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

वन स्टॉप सेंटर को मिला दो मंजिला विस्तार

संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

संकटग्रस्त और हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक, पुलिस सहायता एवं अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले इंदौर के वन स्टॉप सेंटर में अब सुविधाओं का विस्तार हो गया है। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक डॉ. वंचना सिंह ने सभी अतिथियों को स्वागत उद्बोधन में साझा करते हुए बताया कि इंफोसिस फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व मद से छावनी स्थित वन स्टॉप सेंटर के अतिरिक्त भवन का निर्माण कराया गया है।

इसका उद्घाटन महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा की मौजूदगी में किया गया। जय श्रीवास्तव, मधुबाला, सुष्मिता सिंह, डॉ. गायत्री परिहार, सविता तंवर, संतोषी गुप्ता ने भी मौजूद रहकर अपनी भूमिका निभाई।