सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शहर की बिजली व्यवस्था के अत्याधुनिकीकरण के प्रयास एमडी सिंह ने-33 केवी फीडरों के अंडरग्राउंड केबल कनेक्टिंग का कार्य देखा

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने कहा हैं कि इंदौर महानगरीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के अत्याधुनिकीकरण के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नए कार्य समय-समय पर होंगे, साथ ही मेंटेनेंस गतिविधियों को भी अत्याधुनिक तरीके से गुणवत्ता के साथ किया जाएगा, ताकि उपभोक्ता संतुष्टि में और बढ़ोत्तरी हो सके। सिंह ने उक्ताशय के विचार पोलोग्राउंड स्थित चंबल अति उच्चदाब बिजली सब स्टेशन से 33 केवी के 16 फीडरों की अत्याधुनिक तरीके से डक्ट निर्माण और अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से कनेक्टिविटी कार्य के निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए।

सिंह ने कहा कि लंबे समय से ग्रिडों से फीडरों की कनेक्टिविटी के अत्याधुनिकीकरण की आवश्यकता थी, जिसे कंपनी के कार्मिकों ने सीमित अवधि में पूर्ण किया हैं। इससे शहर के पूर्व संभाग के एमजी रोड, सरवटे, रेलवे स्टेशन, पश्चिम संभाग के उज्जैन रोड, किला मैदान, एयरपोर्ट रोड, जवाहर मार्ग, मध्य शहर संभाग के राजमोहल्ला क्षेत्र, उत्तर संभाग के भागीरथपुरा, सांवेर रोड एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्र को विशेष रूप से लाभ होगा। शहर में आपूर्ति सुधार के सिलसिले में कवर्ड कंडक्टर का कार्य भी प्रारंभ किया गया हैं।