बस स्टैंड क्षेत्र का बिजली का पोल आधे से ज्यादा झुका
सरवटे बस स्टैंड के मुख्य गेट के सामने बिजली का खंबा टूटकर आधे से ज्यादा झुका पड़ा है। जिसके कारण बस स्टैंड पर रात- दिन आने वाले किसी भी यात्री के साथ जिम्मेदारों के लापरवाही से झुके खंबे के कारण टूट कर गिरने से दुर्घटना या हादसा होने की आशंका रहती है। लोगों की कई बार शिकायत के बावजूद हालत यह है की जिम्मेदार मामले में ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि इस बस स्टैंड पर रोजाना हजारों यात्रियों का आना-जाना होता रहता है। उसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है।
जिसके कारण यहां बारिश के मौसम में किसी भी दिन कोई गंभीर हादसा या दुर्घटना हो सकती है। बावजूद इसके सरवटे बस स्टैंड प्रबंधन और निगम व विद्युत मंडल इस मामले में ध्यान नहीं चाहिए। देरहेहै।
यही नहीं सरवटे बस स्टैंड की तरह तीन इमली ब्रिज पर भी तीन से चार बिजली के पोल टूटे हुए और कुछ झुके हुए हैं जिनके कारण किसी भी दिन कोई दुर्घटना या हादसा हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद निगम के विद्युत विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा लोगों की शिकायत के बाद भी लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
आसपास के रहवासियों के अनुसार बारिश में किसी भी दिन कोई दुर्घटना या हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को इन मामलों में संज्ञान लेकर तुरंत सुधार कार्य शुरू करना
