मार्निंग वाकर ग्रुप ने पौधारोपण के लिए खरीदे पौधे
लालबाग पैलेस में मार्निंग वाकर ग्रुप ने पौधारोपण का आयोजन किया। महत्वपूर्ण बात यह रही कि ग्रुप सदस्यों ने इन पौधों को खुद खरीदा और पौधारोपण करने के साथ ही रोजाना इन पौधों की देखरेख और पौधों को बढ़ा करने के लिए देखरेख का संकल्प भी लिया। पंकज लड़ा, प्रदीप गुप्ता, पंकज अग्रवाल, राव, कपित्व, नारायण एवं पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।
