सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 8 एवं 9 अगस्त को सनावद मार्ग स्थित नर्मदा प्लेस गार्डन ओंकारेश्वर में आयोजित होगी। हरिओम शर्मा, अनमोल तिवारी, रुद्र तिवारी ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपालदत्त शर्मा की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 8 बजे से होगा। बैठक के दौरान संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं धार्मिक-सामाजिक विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार- विमर्श किया जाएगा।